तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार.....
स्थाई:- तेरा रामजी करेंगे बेड़ा पार, उदासी मन काहे को करे।
काहे को करे रे, काहे को करे, उदासी मन काहे को करे।।
नैया कर दे तू प्रभु के हवाले, लहर-लहर हरि आप संभाले।
हरि आप ही उठावे तेरा भार, उदासी मन काहे को करे।।
काबू में मझधार उसी के, हाथों में पतवार उसी के।
बाजी जीत लेओ चाहे तुम हार, उदासी मन काहे को करे।।
गर निर्दोष तुझे क्या डर है, पग-पग पर साथी ईश्वर है।
जरा भावना से कीजिये पुकार, उदासी मन काहे को करे।।
सहज किनारा मिल जाएगा, परम सहारा मिल जाएगा।
डोरी सौंप के तो देखो एक बार, उदासी मन काहे को करे।।
✪✪✪✪✪
यह भजन भी देखे
O Ambeji Singh Chadhe Ne
Fakiri Jivat Dhukhe Massan फकीरी जीवत धूके मसाण
Manwa Bhali Bigadi Re Bhajan Lyrics
Bata Mete Yaar Sudama Re Bhajan Lyrics बता मेरे यार सुदामा रे
Gori Ke Nanda Gajanand Bhajan Lyrics गौरी के नन्दा गजानन
CLOSE ADS
CLOSE ADS
0 टिप्पणियाँ