तू शब्दों का दास रे जोगी...
जोगी, जोगी, जोगी, जोगी।
स्थाई:- तू शब्दों का दास रे जोगी,
तेरा क्या विश्वास रे जोगी।।
तू शब्दों का दास रे जोगी।।
राम नहीं तू बन पायेगा, क्यूं लेता वनवास रे जोगी।
तू शब्दों का दास रे जोगी।।
ये सांसों का बन्दी जीवन, इसको आया रास रे जोगी।
तू शब्दों का दास रे जोगी।।
देख ना इतना ऊपर जाओ, ऊँचा है आकाश रे जोगी।
तू शब्दों का दास रे जोगी।।
एक दिन विष का प्याला पी जा, फिर ना लगेगी प्यास रे जोगी।
तू शब्दों का दास रे जोगी।।
भर आई थी मन की आँखें, बह रही हर आस रे जोगी।
तू शब्दों का दास रे जोगी।।
✽✽✽✽✽
यह भजन भी देखे
Rang Lago Ji Mhane Kodh रंग लागो जी म्हाने कोड
Dard Nai Jane Koi दर्द नई जाने कोई
Meri Naiya Me Sitaram मेरी नैया में सीताराम, नदियाँ धीरे
O Ambeji Singh Chadhe Ne
Abto Sara Dukh Bhulagi Mahari Heli अब तो सारा दुख भूलगी म्हारी हेली
CLOSE ADS
CLOSE ADS
0 टिप्पणियाँ