Apani Jannat Ko Khuda Ke Liye Bhajan Lyrics अपनी जन्नत को खुदा के लिए

अपनी जन्नत को खुदा के लिए..... 

स्थाई:- अपनी जन्नत को खुदा के लिए दोजख न बना। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा। 
मेरे मालिक मेरे आका, मेरे मोला ने कहा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

बाप के प्यार से अच्छी कोई दौलत क्या है। 
माँ का आँचल जो सलामत है तो जन्नत क्या है। 
ये है राजी तो नबी राजी है, राजी है खुदा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

इनकी ममता ने बहरहाल संभाला तुझको। 
किस कदर प्यार से माँ बाप ने पाला तुझको। 
रहमत-ए-मौला से कुछ काम नहीं साया इनका। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

जब भी देखा तुझे प्यार से देखा माँ ने। 
खून-ए-दिल दूध की सूरत में पिलाया माँ ने। 
तूने इस प्यार के बदले में उसे कुछ न दिया। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

हर मुसीबत से बचाया, ये करम है के नहीं। 
बोलना तुझको सिखाया, ये करम है के नहीं। 
कैसे पाला तुझे माँ बाप ने, क्या तुझको पता। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

तुझको इन्सान बनाया, तुझे तालीम भी दी। 
कभी देखी ही नहीं, इनकी मोहब्बत में कमी। 
क्या दिया तूने मगर, इनकी मोहब्बत का सिला। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

इनकी चाहत की बदौलत है कहानी तेरी। 
इनकी कुर्बानी का सदका है जवानी तेरी। 
होनी आवाज को नादान तू पत्थर ना बना। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

देखकर तेरी जवानी को ये मसरूर हुए। 
जो किए फैसले तूने इन्हें मंजूर हुए। 
तेरी हर बात पे माँ बाप ने लपेट कहा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

तेरे माँ बाप ने शादी भी रचाई तेरी। 
किस कदर धूम से बारात सजाई तेरी। 
तू मगर इनके खयालात से बेगाना रहा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

बीबी के आते ही चलते लगी, नफरत की हवा। 
तुझको बर्बाद ना कर दे ये, अदावत की हवा। 
यूं गुनाहगार न बन, खुद को गुनाहो से बचा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

बूढ़े माँ बाप को जो, घर से निकाला तूने। 
कर लिया अपने मुक्क्दर, को भी काला तूने। 
बाज आवर न खुदा भी, न तुझे बखसेगा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

जिसने की तुझसे वफ़ा उसको सताने वाले। 
कल तेरे नाम पर धूकेंगे जमाने वाले। 
तुझसे नाराज नबी है तो, खुदा भी है खफा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।

तेरे माँ बाप ने किस प्यार से पाला तुझको। 
खुद रहे भूखे दिया मुँह का निवाला तुझको। 
इनकी मुठ्ठी में हे नादान मुक्क्दर तेरा। 
अपने माँ बाप का तू दिल न दुखा, दिल न दुखा।।
                               ✽✽✽✽✽

यह भजन भी देखे 

Gaiye Ganpati Jag Vandan गाइए गणपति जग वंदन

Aaj Guru Aviya Ji Mhare Hiwade आज गुरु आविया जी म्हारे हिवड़े

kelasho Re Mae Re कैलाशो रे माँय रे

Hoi Javo Santh होई जावो संत सुधारो

Ramdevji Ro Byaav Mandyo रामदेवजी रो ब्याव मंड्यो

CLOSE ADS
CLOSE ADS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ