कभी राम बनके, कभी श्याम....
स्थाई:- कभी राम बनके, कभी श्याम चले आना।।
प्रभुजी चले आना।।
तुम राम रूप में आना, तुम राम रूप में आना।
सीता साथ ले के, धनुष हाथ ले के चले आना,
प्रभुजी चले आना।।
तुम श्याम रूप में आना, तुम श्याम रूप में आना।
राधा साथ ले के, मुरली हाथ लेके चले आना,
प्रभुजी चले आना।।
तुम शिव के रूप में आना, तुम शिव के रूप में आना।
गोरी साथ ले के, डमरू हाथ ले के चले आना,
प्रभुजी चले आना।।
तुम विष्णु रूप में आना, तुम विष्णु रूप में आना।
लक्ष्मी साथ ले के, चक्र हाथ ले के चले आना,
प्रभुजी चले आना।।
तुम गणपति रूप में आना, तुम गणपति रूप में आना।
रिद्धि साथ ले के, सिद्धि साथ ले के चले आना,
प्रभुजी चले आना।।
⚝⚝⚝⚝⚝
यह भजन भी देखे
0 टिप्पणियाँ