Meli Chadar Odh Ke kese Bhajan Lyrics मैली चादर ओढ के कैसे

मैली चादर ओढ के कैसे..... 



स्थाई :- मैली चादर ओढ के कैसे, द्धार तिहारे आऊँ। 
हे पावन परमेश्वर मेरे, मन ही मन शरमाऊँ।।

तूने मुझको जग में भेजा, देकर सुन्दर काया। 
आकर के संसार में मैंने, इसको दाग लगाया। 
जनम जनम की मैली चादर, कैसे दाग मिटाऊँ।।

निर्मल वाणी पाकर तुझसे, नाम न तेरा गाया। 
नैन मूंदकर हे परमेश्वर ! कभी न ध्यान लगाया। 
मन वीणा की तारें टूटी, अब क्या राग सुनाऊँ।।

इन पैरों से चलकर तेरे, मन्दिर कभी न आया। 
जहाँ-जहाँ हो पूजा तेरी, कभी न शीश झुकाया। 
हे हरिहर ! मैं हार के आया, अब क्या हार चढ़ाऊँ।।
                      ✽✽✽✽✽

यह भजन भी देखे 

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन Hey Dukh Bhanjan Maruti Nandan Bhajan Lyrics

Shiv Shankar Ko Jisne Pooja शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ

Hoi Javo Santh होई जावो संत सुधारो

Mangal Bhawan Amangal Haari मंगल भवन अंमगल हारी

Kalo ke Mahakal Kehwawo कालो के महाकाल केवावो

CLOSE ADS
CLOSE ADS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ