Shyam Aan Baso Vrandavan Bhajan Lyrics श्याम आने बसो वृन्दावन कृष्ण भजन

श्याम आने बसो वृन्दावन..... 

स्थाई:- श्याम आने बसो वृन्दावन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्याम रस्ते में बाग़ लगा जाना,
मैं फूल बीनूंगी तेरी माला के लिये। 
मैं बाट निहारुँ कुन्जन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्याम रस्ते में कुआं खुदवा जाना,
मैं तो नीर भरूंगी तेरे लिये। 
मैं तुझे नहलाऊँ मलमल के,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्याम मुरली मधुर सुना जाना, 
मोहे आके दर्श दिखा जाना। 
तेरी सुरत बसी है अखियन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।

श्याम वृन्दावन में आ जाना,
आकर के रास रचा जाना। 
सूनी गोकुल की गलियन में,
मेरी उमर बीत गई गोकुल में।।
                  ✽✽✽✽✽  

यह भजन भी देखे 

Vino Baje Sanwariya Thare Naam Ro विनो वाजे साँवरिया थारे नाम रो

Ghume Godaliyo Babe Ro घूमे घोड़लियो बाबे रो म्हारे

Beta Shravan Panido Pilay बेटा श्रवण पाणीड़ो पिलाय

Bhilani Rangili Bhajan Lyrics भीलणी रंगीली

Samajh Manh Mera Guru Bin Mukti Na समझ मन मेरा गुरु बिन मुक्ति ना

CLOSE ADS
CLOSE ADS

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ