आशीष का करो इशारा
स्थाई:- अब हम जाते हैं घर, झुकाकर सर,
ओ गुरूवर प्यारा।
आशीष का करो इशारा।।
दिल तो जाने को नहीं करता, पर गए बिना भी नहीं सरता।
अब करुँ तो कौन उपाय, नहीं कोई चारा,
आशीष का करो इशारा।।
आवे तब हृदय हर्ष होवे, जाते समय नयन रोवे।
बिछडन से नैनो में बहती
अश्रुधारा,
आशीष का करो इशारा।।
फिर जल्दी बुला दर्शन देना, मेरी खबर लेते रहना।
निश्चिंत रहूँ मैं तुझ पर
हर प्रकारा,
आशीष का करो इशारा।।
कुछ गलती यदि हुई मेरी, कर देना माफ़ सुनकर टेरी।
रहे भक्त आपके हुकम का ही
हलकारा,
आशीष का करो इशारा।।
❂❂❂❂❂यह भजन भी देखे
Hirda Me Rewo Mavadi हिवड़ा में रेवो मावड़ी
Lok Laaj Dinhi Khoy Fakiri लोक लाज दीन्ही खोय फकीरी
Ganesh Ji Aarti श्री गणेशजी की आरती
काली कमली वाला मेरा यार है Kali Kamali Wala Mera Yaar Hai
Darshan Deta Jaijo Bhajan Lyrics दर्शन देता जाइजो जी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
0 टिप्पणियाँ